{"_id":"66a57ea80d14f905400ce134","slug":"santkabirnagar-news-due-to-indifference-of-weather-there-is-despair-among-farmers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118329-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौसम की बेरुखी के चलते किसानों में छाई मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौसम की बेरुखी के चलते किसानों में छाई मायूसी
Sun, 28 Jul 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। मौसम की बेरुखी के चलते किसानों के चेहरे पर अब उदासी छा गई है। समय से मानसूनी बारिश न होने के कारण जहां धान की रोपाई करने में किसानों को परेशान होना पड़ा। वहीं अब उन्हें सूखा पड़ने की अशंका सता रही है। स्थिति यह है कि किसानों के लिए खेती करना बोझ लगने लगा है।
मडपौना गांव के किसान रामकेश, मूलचंद, रामनेवास, रामकरन, लालमन कहते हैं कि खेती करने में जो लागत लग रही है उसके मुताबिक उपज नहीं होती है। धौरहरा के किसान हरिराम अग्रहरि, रमेश चौरसिया, कमलेश चौरसिया, लल्लन प्रसाद यादव, उदयराज, त्रिलोकी आदि का कहना है। समय से बारिश न होने के कारण खेतों में पंपिंगसेट से पानी चला कर धान की सिंचाई की जा रही है। यह काफी महंगा पड़ रहा है। अगर बारिश नहीं हुई तो तिलहन दलहन, मक्का बाजरा सहित खेतों में बोई गई फसलें सूख जाएगी। कठिन परिश्रम कर इस उम्मीद से धान की फसल लगाई है। आगे बारिश होगी या नहीं, यह कौन जाने। इस बार मौसम कुछ अलग लग रहा है। कुल मिलाकर स्थिति यह है कि मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।