फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : DJ's deafening noise is a burden on faith, not only elderly and patients but devotees are also disturbed

Sant Kabir Nagar News: आस्था पर भारी डीजे का कानफोड़ू शोर बुजुर्गों-मरीज ही नहीं श्रद्धालु भी परेशान

Tue, 29 Jul 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : DJ's deafening noise is a burden on faith, not only elderly and patients but devotees are also disturbed
संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे के कानफोड़ू शोर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शिव को खुश करने निकलने भक्त डीजे के शोर से दूसरे भक्तों की समस्या बढ़ा रहे हैं। तेज आवाज में बज रहे डीजे से न सिर्फ बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों की धड़कन भी बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध लगाने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन यह प्रतिबंध केवल कागजों में सिमट कर रह गया है। हकीकत में डीजे के शोर में बीमार परेशान हो रहे हैं तो वहीं आम लोग चिड़चिड़े होने लगे हैं। कांवड़ यात्रा में डीजे का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है। जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों की टोली डीजे की तेज धुन पर झूमते चलती है। कानफाेड़ू आवाज के साथ ही जब डीजे की तरंगें निकलती हैं तो लोगों की धड़कने बढ़ जाती है। बिड़हरघाट से लेकर तामेश्वरनाथ धाम के कांवड़ मार्ग के साथ ही जाते समय कांवड़ियों की टोलियां शहर से भी तेज धुन में डीजे बजाते हुए निकलती है। स्थिति है कि लोगों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने लगते हैं। शरीर के विभिन्न अंगों में भी कंपन होने लगता है।
विज्ञापन

शहर में रहने वाले लोग डीजे के शोर के चलते ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। खासकर शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन वर्तमान समय में ऐसी स्थिति आ रही है। फिलहाल डीजे के शोर से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं, वह भी उनको जो कांवड़ रूट पर रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed