{"_id":"6887c4ce83dd09b0950de115","slug":"santkabirnagar-news-accused-fled-after-gang-raping-a-girl-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136217-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म कर भागे आरोपी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म कर भागे आरोपी, केस
Tue, 29 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला, गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति की महिला है। 27 जुलाई को शाम चार बजे उनकी बेटी पोखरे की तरफ शौच के लिए गई हुई थी। आरोप है कि वहां गांव के रहने वाले अंश कुमार आर्यन, रोहन, शिवम ने उनकी बेटी को घेर लिया। अंश ने बेटी को धक्का दे दिया तो वह जमीन पर गिर गई। आरोप है कि शिवम व आर्यन ने बेटी का दोनों हाथ पकड़ लिया। अंश ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो रोहन ने बनाया। चारों मिलकर वीडियो देखने लगे तो बेटी किसी तरह भागकर घर लौटी और उन्हें रोते बिलखते हुए घटना की जानकारी दी।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में चारों आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी, सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस टीम की निगरानी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रकरण संज्ञान में आया है, मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संदीप कुमार मीना, एसपी