{"_id":"689394e817b46cbb680faa24","slug":"santkabirnagar-news-accused-arrested-in-attempt-to-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136625-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी अनिल यादव निवासी सोनबरसा थाना मेंहदावल को सोनबरसा मोड़ के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 20 जून को आरोपी ने पुत्र की गला दबाकर हत्या करने के प्रयास और मारपीट के संबंध में थाना मेंहदावल पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में नौ जुलाई को आरोपी अजय यादव निवासी मुडली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में छह अगस्त को दूसरे आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया, जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।