{"_id":"6872a4d2352f8089dd0d9a4b","slug":"santkabirnagar-news-abuse-and-scuffle-in-sp-meeting-district-vice-president-expelled-khalilabad-news-c-7-1-gkp1046-1000923-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सपा की बैठक में गाली गलौज और हाथापाई, जिला उपाध्यक्ष निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सपा की बैठक में गाली गलौज और हाथापाई, जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। देर शाम जिलाध्यक्ष ने आरोपी जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को मासिक समीक्षा बैठक थी। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसका संचालन जिला महासचिव विनोद यादव कर रहे थे। इसी दौरान जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव खड़े हुए किसी बैठक में बोलने न देने का आरोप लगाते हुए महासचिव से भिड़ गए।
इस दौरान दोनों में तीखी बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला गर्म हो गया और गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही पल में कार्यकर्ता दो धड़ों में विभाजित हो गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों में तकरार होती रही।