फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar latest news

पीएम आवास योजना ग्रामीण के निर्माण की प्रगति में चार ब्लॉक पीछे

Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar latest news
पीएम आवास योजना ग्रामीण के निर्माण की प्रगति में चार ब्लॉक पीछे
विज्ञापन

- 11,104 आवास के सापेक्ष पूर्ण हुए सिर्फ 9,323 आवास
- सीडीओ ने खराब प्रगति वाले चारों ब्लॉकों के बीडीओ को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण की प्रगति में चार ब्लॉक पिछड़ गए हैं। सीडीओ ने समीक्षा के बाद खराब प्रगति पाए जाने पर इन चारों ब्लॉकों के बीडीओ को चेतावनी दी है। इसके साथ ही सबंधित सचिवों को 15 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। यदि निर्धारित समय में आवास पूर्ण नहीं हुए तो सचिवों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पहली किस्त 11,104 लाभार्थियों को दिया गया है। द्वितीय किस्त 10,308 लाभार्थियों को दिया गया है। तीसरी किस्त 8,482 लाभार्थियों को दी गई है। सीडीओ ने बताया कि आवास निर्माण की प्रगति में बघौली, नाथनगर, पौली और सांथा ब्लॉक की प्रगति बेहद खराब है। बघौली में 1,313 आवास का लक्ष्य है और यहां 835 आवास ही अब तक पूर्ण हो पाए हैं। नाथनगर में 2,148 आवास का लक्ष्य है और अब तक 1,999 आवास पूर्ण हो पाए हैं। पौली ब्लॉक में 1,271 आवास का लक्ष्य है और अब तक 926 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं। सांथा ब्लॉक में 980 आवास का लक्ष्य है और अब तक 711 आवास ही पूर्ण हो पाया है। 31 मार्च को ही वित्तीय सत्र की समाप्ति हो गई। वित्तीय सत्र के भीतर ही आवास का निर्माण कार्य पूरा करना होता है। 11,104 आवास के सापेक्ष 9,323 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं। खराब प्रगति वाले इन चारों ब्लॉकों के बीडीओ को चेतावनी दी गई है। इन ब्लॉकों के संबंधित सचिवों को 15 अप्रैल तक आवास निर्माण पूरा कराए जाने का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय के भीतर आवास पूर्ण नहीं कराए गए तो संबंधित सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed