फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar latest news

कागजों में सिमट कर रह गए विद्यालय प्रबंध समिति

Sun, 16 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar latest news
कागजों में सिमट कर रह गए विद्यालय प्रबंध समिति
विज्ञापन

- दो वर्ष पहले चुने गए थे 1246 विद्यालयों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी
- सिर्फ रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने तक सीमित रह गया है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो वर्ष पहले चुने गए विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का कार्य सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। किसी भी विद्यालय पर प्रबंध समिति सक्रिय नहीं है। समितियों को सक्रिय करने के लिए उन्हें फिर से प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू की गई है।
दो वर्ष पहले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे-मील, ड्रेस, किताबों का वितरण, विद्यालय के मद में किए जाने वाले कार्य समेत अन्य सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावक में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व 15 सदस्यों का चुनाव हुआ। जिले में 1246 स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य चुने गए। इन सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उनका दायित्व भी बताया गया लेकिन ये पदाधिकारी अपने दायित्वों को भूल गए। इनका कार्य सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चेक व कार्रवाई रजिस्टर पर अध्यक्ष का हस्ताक्षर करा लेते हैं जबकि अन्य सदस्यों का हस्ताक्षर नहीं होता है। प्रभारी जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रजनीश वैद्यनाथ के निरीक्षण में यह मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष के अलावा अन्य किसी की उपस्थिति नहीं है। जिले स्तर से विद्यालय प्रबंध समिति का रजिस्टर भी दिया गया है। अनुश्रवण उसी पंजिका पर होना है लेकिन वह रजिस्टर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति को फिर से सक्रिय किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशालय से जन पहल माड्यूल व हस्त पुस्तिका प्राप्त हो चुकी है। जैम पोर्टल से मुद्रण कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद प्रबंध समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण विद्यालय वार कराया जाएगा। इसके लिए एक हजार रुपये प्रति विद्यालय एमएमसी के खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed