फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar latest news

घाघरा नदी में कूदकर जान देने पहुंची कैंसर पीड़िता, पुलिस ने बचाया

Sat, 15 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar latest news
घाघरा नदी में कूदकर जान देने पहुंची कैंसर पीड़िता, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

- आर्थिक परेशानी से कैंसर का उपचार नहीं होने से परेशान है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में शनिवार को बिडहर घाट पुल से घाघरा में कूदकर जान देने पहुंची महिला को पुलिस ने बचा लिया। महिला कैंसर से पीड़ित है। आर्थिक परेशानी की वजह से उपचार नहीं हो रहा है। उसी से तंग आकर महिला आत्मघाती कदम उठाने की ठान ली। चौकी इंचार्ज ने महिला को समझाया और उपचार के लिए खुद के पास से 5000 रुपये का सहयोग किया। आगे भी महिला को उपचार में आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
एसओ विनय पाठक ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। उसी क्रम में शनिवार को बिडहर घाट चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पांडेय अपने सहयोगियों सिपाही पीयूष कुमार सिंह, राजू गौड़ के साथ बिड़हर घाट पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सुबह 10 बजे के करीब एक महिला बिडहर घाट पुल से नदी में कूदने जा रही थी। जिस पर पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला की जान बचाई। पूछताछ में महिला धनघटा क्षेत्र के एक गांव की निवासी निकली।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे कैंसर की बीमारी है। दवा और इलाज के लिए पैसे नहीं है। आर्थिक परेशानी की वजह से उपचार नहीं हो पा रहा है। उसी से परेशान होकर वह घाघरा नदी में कूदकर जान देने जा रही थी। उसे पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। चौकी इंचार्ज ने महिला को समझाया और इलाज में सहयोग कराने की बात बताया। सूचना देकर महिला के पति को चौकी पर बुलाया गया। मदद कराने का भरोसा देकर पति के साथ महिला को घर भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed