फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabir nagar News: HR PG College champion in basketball

Sant Kabir Nagar News: बास्केटबाॅल में एचआर पीजी कॉलेज चैंपियन

Wed, 13 Nov 2024 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Santkabir nagar News: HR PG College champion in basketball
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता (पुरुष संवर्ग) संपन्न हुई। इसमें एचआरपीजी कॉलेज चैंपियन बना। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को एचआरपीजी काॅलेज व प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें एचआरपीजी काॅलेज की टीम ने यह मैच 86-4 के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी एवं प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को पदक देकर सम्मानित किया। पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल हमारे शरीर के साथ- साथ हमारे मन को भी स्वस्थ और मजबूत बनाता है। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि महाविद्यालय एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय खेलों को विशेष महत्त्व प्रदान करते हुए छात्रों को उनके उन्नयन के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय कुमार मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में प्रो. प्रताप विजय कुमार, प्रो. राजेश मिश्रा, विद्याभूषण, डॉ. मनोज मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडेय, मनोज वर्मा, फ़खरे आलम, विजय बहादुर, दीप्शी सिंह, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, सुनील समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed