{"_id":"6733bf5824d25c3c1b0aa52c","slug":"santkabir-nagar-news-advocates-protest-against-ghaziabad-incident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123716-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के समर्थन में मंगलवार को जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन की मांग के समर्थन में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया।
अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करने पर वादकारी कचहरी से तारीख जान कर लौट गए। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री राकेश जी मिश्र तथा जनपद बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, महामंत्री राणा रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि तत्काल प्रभाव से जिला जज गाजियाबाद का स्थानांतरण करके उनके विरुद्ध निलंबन और अवमानना की कार्रवाई की जाए।
निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए। साथ ही एसआईटी गठित कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। घायल अधिवक्ताओं को सहायता प्रदान की जाए। विरोध प्रदर्शन में सुशांत मिश्रा, नरेंद्र पांडेय, जितेंद्र नाथ मिश्र, अनिल कुमार गौतम, योगेंद्र कुमार, आजाद अहमद, प्रदीप कुमार पांडेय, के सी पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।