फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabeernagar news

Sant Kabir Nagar News: स्पीड लेजर गन से माप रहे वाहनों की गति... हाईवे पर वाहनों की स्पीड पर लग रहा ब्रेक

Fri, 06 Sep 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
santkabeernagar news
- हाईवे पर दुर्घटना रोकने के लिए यातायात की नई व्यवस्था से लागू
विज्ञापन

- छह दिन में यातायात पुलिस ने 25 वाहनों का ओवर स्पीड में किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की यातायात पुलिस हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों पर रोक लगा रही है। स्पीड लेजर गन से वाहनों की गति को माप रहे हैं। उसके अनुसार चालान भी हो रहा है। यह कवायद हाईवे पर तेज रफ्तार से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है। छह दिन में यातायात पुलिस ने लगभग 25 वाहनों का ओवर स्पीड में चालान किया है।
यातायात पुलिस शहर की सड़कों के अलावा अब हाइवे पर भी वाहनों की जांचकर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। हाइवे पर ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार की वजह से होती है। इसके लिए पुलिस टीम को स्पीड लेजर गन मिल गया है। जिससे एक तय स्थान पर पुलिस खड़ा होकर वाहन की गति स्पीड लेजर गन के माध्यम से पकड़ लेगा। साथ ही वाहन के नंबर के आधार पर संबंधित वाहन का पूरा डिटेल पुलिस के पास उपलब्ध हो जाएगा। जिसके आधार पर वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में आसानी हो जाएगी। यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए हाइवे पर स्पीड़ लेजर गन के माध्यम से कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस माह में ही यातायात पुलिस ने स्पीड लेजर गन के माध्यम से 25 तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई किया है।
विज्ञापन



स्पीड लेजर गन के माध्यम से हाईवे पर वाहनों के रफ्तार की जांच शुरू कर दी गई है। इस माह में लगभग 25 तेज रफ्तार वाहनों को गन के माध्यम से ट्रेस करके नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमहंस यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed