फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santbali's last rites were performed amid tight security, five murder accused arrested

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ संतबली का अंतिम संस्कार, पांच हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Santbali's last rites were performed amid tight security, five murder accused arrested
मेंहदावल/बिसौवा। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सिक्टौर माफी व अमरडोभा गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मृत संतबली का पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में रविवार की दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिक्टौर माफी गांव के संतबली की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव से कुछ दूरी पर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर पूरी सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार कराया गया। वहां पर भारी संख्या में फोर्स के साथ ही साथ पुलिस टीम भी तैनात रही। अंत्येष्टि स्थल पर कुछ राजनेता भी पहुंचे और संतबली को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही अमरडोभा गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकतर घरों में ताले बंद हैं। कई लोग पुलिस की कार्रवाई के भय से घर छोड़कर लापता भी दिखाई पड़े।
विज्ञापन

वहीं गांव की महिलाएं भी आतंकित दिखाई दे रही हैं। कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती के साथ ही साथ सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर निगाहें रखे हुए हैं। वहीं संतबली के घर के आसपास भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नौ नामजद और 25 अज्ञात में से पांच को दबोचा
इस मामले में दुर्गेश यादव की तहरीर पर आरोपितों पर नौ नामजद व 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की पहचान श्यामधर मौर्य, सुदर्शन, रोहित निषाद, सोहित उर्फ छोटू, दीपक निषाद निवासीगण अमरडोभा के रूप में हुई है। सभी को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कोट
पुलिस इस मामले को लेकर संवेदनशील है। हर स्थितियों पर पुलिस की नजर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही और आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात है। सुरक्षा के बीच संतबली का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।
-सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed