फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sant kabir parinirvan diwas programm start

सद्गुरु कबीर का 502वां परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम शुरू

Mon, 03 Feb 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
sant kabir parinirvan diwas programm start
सद्गुरु कबीर के50वे निर्वाण दिवस पर महाबीजक पाठ व आरती करते संत जन। - फोटो : KHALILABAD
सद्गुरु कबीर का 502वां परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

- कबीर कथा, कबीर भजन, सत्संग, भंडारे का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा स्थित कबीर समाधि परिसर में सद्गुरु कबीर का 502वां परिनिर्वाण दिवस सोमवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत महंत विचासर दास के नेतृत्व में महा बीजक पाठ और कबीर आरती से हुई। इस दौरान कबीर कथा, कबीर भजन, सत्संग, भंडारे का आयोजन किया गया।
महंत विचारदास ने कहा कि यह परंपरागत आयोजन है। कबीर निर्वाण दिवस पर विभिन्न शहरों, प्रांतों से साधु संत, कबीर साहेब के अनुयायी समाधि पर आकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। जब इनका प्रयाण हुआ था उसी तिथि पर निर्वाण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर महाआरती में भाग लेना श्रद्धालु अपना सौभाग्य समझते हैं। कबीर साहेब के उपदेश हैं। उनमें दुर्गुण को दूर करने सद्गुणों को धारण करने का संकल्प लेते है। साथ ही गुरु दीक्षा भी लेते हैं। यह श्रद्धा पर्व का अवसर होता है। कबीर जीवन भर समाज में फैली बुराईयों, कुरीतियों, बाहरी आडंबरों के खिलाफ लड़ते रहे। अभी बहुत सा संघर्ष बाकी है। उनकी वाणी को ग्रहण कर समाज को स्वच्छ, प्रेमपूर्ण बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर पुजारी शांतिदास, महंत कन्हैया दास, संत केशव दास, संत अरविंद दास शास्त्री, रामशरणदास, विनोद दास, मनोज दास, दिनेश दास, अवधेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000
कबीर भक्तों ने कबीर भजन का रसपान किया
मगहर। सद्गुरु कबीर के 502वें परिनिर्वाण दिवस पर महंत विचारदास के सानिध्य में कबीर भजन का आयोजन किया गया। कबीर भजन का श्रद्धालुओं ने रसपान किया। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडा कबीर मठ के महंत व कबीर भजन गायक कन्हैया दास ने चदरिया झीनी रे झीनी, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, उड़ी चला हंसा अमरलोक को, यहां के लोग सब वीराना बा और मन लागो मेरो यार फकीरी में सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed