{"_id":"66a43e2184ce35825e099724","slug":"sant-kabir-nagar-news-complete-information-about-students-educational-records-will-be-available-online-through-permanent-education-number-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118261-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्थाई शिक्षा क्रमांक से विद्यार्थियों के शैक्षिक रिकाॅर्ड की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्थाई शिक्षा क्रमांक से विद्यार्थियों के शैक्षिक रिकाॅर्ड की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी
Sat, 27 Jul 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। प्रदेश के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पेन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इस पेन (स्थाई शिक्षा क्रमांक) नंबर के माध्यम से बच्चों का शैक्षिक रिकाॅर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा तथा आगे की पढ़ाई में आसानी होगी। बच्चा पूरे देश में कहीं पर भी अपना नामांकन कराकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकता है।
खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए पेन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। यह पेन नंबर यू डायस कोड वाले मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों काे विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से जारी किया जाएगा। यह 11 अंकों का एक विशेष नंबर होगा, जिसमें बच्चों के एकेडमिक रिकॉर्ड का डाटा उपलब्ध होगा। इस वर्ष यह व्यवस्था प्राथमिक कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों से लेकर 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी बच्चों का पेन नंबर जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके माध्यम से भविष्य में यह बच्चे किसी भी विद्यालय अथवा महाविद्यालय में प्रवेश लेंगे तो उनका पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। ऐसे विद्यालय जो बगैर मान्यता के ही संचालित किए जा रहे हैं। उन पर भी लगाम लगेगी।