फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar DM given instructions. cases of ex-servicemen should not pending and should be resolved soon

सम्मान: DM का निर्देश- EX सैनिकों के प्रकरणों मे दिखाएं गंभीरता,न हो देरी-शहीदों के नाम से चौराहों की हो पहचान

Thu, 29 Aug 2024 02:13 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

डीएम ने भूतपूर्व सैनिक यदुनन्दन मिश्र के चकबंदी विभाग प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार खेतों को इकठ्ठा करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि संबंधित भूतपूर्व सैनिकों का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar DM given instructions. cases of ex-servicemen should not pending and should be resolved soon
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर के जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निदान कराया गया। डीएम ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के पेंशन अथवा जमीन आदि से संबंधित कोई भी समस्या हो उसका समाधान पूर्ण करा कर अवगत कराएं।

विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिकों से प्राप्त शिकायती पत्र को डीएम ने अवलोकन के बाद संबंधित विभागों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। बैठक में अलग-अलग भूतपूर्व सैनिकों की व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया गया। डीएम ने भूतपूर्व सैनिक यदुनन्दन मिश्र के चकबंदी विभाग प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार खेतों को इकठ्ठा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि संबंधित भूतपूर्व सैनिकों का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। इस अवसर पर सीओ अजीत चौहान, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीके शुक्ला, अधिशाषी अभियंता विद्युत पीके गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed