{"_id":"61a2717ef097bb03fb0503a2","slug":"sansad-khel-spardha-is-going-on-khalilabad-news-gkp4178667136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा
संतकबीरनगर। मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। इसके अलावा लोकगीत, अंत्याक्षरी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कबड्डी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन पूरे प्रदेश में चल रहा है। इस आयोजन के पीछे सरकार की मंशा खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म दिालाने की है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को एक मंच पर साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। हर जिले में स्टेडियम बना हुआ है पर वहां कोई खेल का संसाधन नहीं था। सांसद खेल स्पर्धा के बहाने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सम्मान दे रही है। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि प्रतियोगिता पूरी तरह से सफल हो रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। खेल के क्षेत्र में जिले में जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। खिलाड़ियों को हर स्तर से मदद की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी, राकेश मिश्र, आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, धीरज पांडेय, ओम नारायण शुक्ल, इंदू यादव, अखिलेश पांडेय, गजेंद्र पांडेय, अमरनाथ निषाद, बहादुर निषाद, दिनेश पांडेय, दिनेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, अंबेलाल वर्मा, सत्यप्रकाश पाठक, चंदन जायसवाल, राम पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ का परिणाम
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में बघौली के साहिल कुमार प्रथम, बेलहर के धर्मेंद्र द्वितीय, नाथनगर के सर्वेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में नाथनगर के मुकेश प्रथम, मेहदावल रवि द्वितीय और पौली के आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में खलीलाबाद के जितेंद्र प्रथम, मेंहदावल के सुजीत द्वितीय और हैंसर के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में हैंसर के लवकुश प्रथम, हैंसर वैभव द्वितीय और खलीलाबाद जितेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 की दौड़ में हैंसर की बबिता प्रथम, बघौली की शीतल द्वितीय और हैंसर की निशा तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर की दौड में पौली की शिवांगी प्रथम, बघौली की शीतल द्वितीय और बेलहर की रंजिता तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर की दौड़ में पौली की शिवांगी प्रथम, हैंसर की अंशिका द्वितीय और खलीलाबाद की संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर की दौड़ में हैंसर की अंशिका प्रथम, बेलहर की सोनिका द्वितीय और सांथा की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर की दौड़ का परिणाम
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बघौली के जितेंद्र प्रथम, खलीलाबाद के सत्यम द्वितीय और पौली के शिवा तीसरे पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पौली के शिवा यादव प्रथम, सांथा के राकेश द्वितीय और खलीलाबाद के सत्यम तीसरे पर रहे।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर की दौड़ में मेंहदावल की चांदनी प्रथम, पौली की संजना द्वितीय और नाथनगर की पिंकी तीसरे स्थान पर रहीं।
वॉलीबॉल कबड्डी प्रतियोगिता का परिणाम
बालक वर्ग वॉलीबॉल में बघौली प्रथम और सेमरियावां दूसरे पर रहा।
बालक वर्ग कबड्डी में खलीलाबाद प्रथम और मेंहदावल द्वितीय स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में कबड्डी में खलीलाबाद प्रथम और बघौली द्वितीय स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग वॉलीबॉल में सांथा प्रथम और सेमरियावां द्वितीय रहा।
खो-खो, अंत्याक्षरी का परिणाम
खो-खो में पौली प्रथम और बेलहर द्वितीय स्थान पर रहा। अंताक्षरी में बघौली प्रथम रहा। लोक गीत में बघौली प्रथम रहा।