फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sanitation workers took out a 'Tiranga Yatra' and demanded the restoration of the old pension scheme.

Sant Kabir Nagar News: सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a 'Tiranga Yatra' and demanded the restoration of the old pension scheme.
सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा। स्रोत-सोशल मीडिया
संतकबीरनगर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सफाईकर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की अध्यक्षता में जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शुरू हुई यात्रा मेंहदावल बाईपास तक पहुंची।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारे भी लगाए गए। मेंहदावल बाईपास पर डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर संघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। सरकार को कर्मचारियों की इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में जिला महामंत्री सूरज, जिला कोषाध्यक्ष रमेश चंद, जिला संगठन मंत्री मानसिंह यादव, जिला संप्रेक्षक घनश्याम चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed