{"_id":"67742ba23cbede1de8020f87","slug":"sanitation-worker-suspended-for-imposing-fake-tc-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1034-129976-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी टीसी लगाने के आरोप में सफाई कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी टीसी लगाने के आरोप में सफाई कर्मचारी निलंबित
Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खंड में तैनात एक सफाई कर्मचारी को फर्जी टीसी लगाकर नौकरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने जांच के बाद सोमवार को उसे निलंबित कर दिया है।
डीपीआरओ ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर के जांच एवं प्रधानाध्यापक संत मौनीदास विद्यालय विशुनपुर हरी के रिपोर्ट के आधार सफाई कर्मचारी पर अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन के बाद सफाई कर्मचारी बलराम को खंड विकास कार्यालय इटवा से संबंद्ध किया गया है। फर्जी टीसी के आरोप में निलंबन की कार्रवाई होने से शैक्षणिक डिग्री का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर सफाई कर्मचारी की नौकरी करने वाले अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि यदि सही ढंग से सफाई कर्मचारियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच हो जाए तो सैकड़ों की संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे सफाई कर्मचारी की नौकरी के करने वाले कर्मचारी जद में आ जाएंगे। संवाद