फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sania tops the painting competition at Kabir Chaura

Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा पर चित्रकला प्रतियोगिता में सानिया अव्वल

Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sania tops the painting competition at Kabir Chaura
मगहर। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के डाॅ. कृष्णमोहन दूबे के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मगहर कबीर चौरा पर निजी विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, स्मारक भ्रमण और छाया चित्र का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों का कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र, संतकबीर की समाधि व मजार स्थल का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

राज्य संरक्षित स्मारक संत कबीर की समाधि और मजार परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्मारक भ्रमण एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा सानिया खातून को प्रथम, कक्षा 12 की छात्रा यास्मीन को द्वितीय और कक्षा 8 के छात्र अमन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कक्षा 10 की छात्र नेदा खातून और कक्षा 5 की सानिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डाॅ. कृष्ण मोहन दूबे ने अगस्त क्रांति और स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने संत कबीर की समाधि सहति परिसर का भ्रमण कर स्थापित छायाचित्र का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रियंका कुमारी, कुमारी सुषमा, रिया खान, कृपा शंकर, विजय प्रताप त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार सिंह, विश्व विजय रत्न शुक्ला, किशन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed