{"_id":"67a8e72b0819c636a602aebc","slug":"sand-laden-tractor-trolley-siege-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128327-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज
Sun, 09 Feb 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। खनन अधिकारी नरेश महतो ने रविवार को छापा मारकर अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया। इस दौरान चालक कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं सका, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महुली क्षेत्र में इन दिनों अवैध तरीके से मिट्टी व बालू की बिक्री तेज है। रविवार को खनन अधिकारी नरेश महतो नाथनगर के बड़ौदा बैंक शाखा के पास पहुंचे। सामने से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को आता देख रोक लिया।
चालक से रायल्टी संबंधी अभिलेख मांगा तो वह नहीं दिखा सका। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।