फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sampoorn smadhan diwas in santkabirnagar

174 मामलों में मात्र 13 का निस्तारण

Tue, 17 Nov 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
sampoorn smadhan diwas in santkabirnagar
174 मामलों में मात्र 13 का निस्तारण
विज्ञापन

डीएम और एसपी भी मामलों का नहीं करा पा रहे निस्तारण
जनपद की तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जनपद की तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 174 मामले आए, उसमें से मात्र 13 का मौके पर निस्तारण हो पाया। मामलों का निस्तारण न होने पर फरियादी मायूस दिखे। मेंहदावल तहसील में डीएम और एसपी ने फरियाद सुनी।
मेंहदावल तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 मामले आए, जिसमें मौके पर आठ मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसपी ब्रजेश सिंह, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, सीओ रामप्रकाश, एसओ अनिल कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, ईओ प्रदीप कुमार, बीडीओ खंड महावीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से खलीलाबाद तहसील पर एडीएम संजय पांडेय ने फरियाद सुनी। यहां पर कुल 40 मामले आए, जिसमें से मात्र दो का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम रानारायण त्रिपाठी, सीओ जीडी मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। धनघटा तहसील पर सीडीओ अतुल मिश्र ने फरियाद सुनी। यहां पर कुल 55 मामले आए और तीन का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम गुलशन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना जानकारी के पट्टा करने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
मेंहदावल तहसील पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सांथा विकास खंड की ग्राम पंचायत नेतारीकलां के ग्रामीणों ने बिना प्रचार-प्रसार चोरी-छिपे तालाब का पट्टा करने को लेकर नाराजगी जताते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची डीएम दिव्या मित्तल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मो. अरसद, मुनिराम, रामवृक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि नेतारीकलां ग्राम पंचायत के पोखरे का पट्टा चोरी-छिपे बिना प्रचार-प्रसार व डुग्गी-मुनादी के हलका लेखपाल व तहसीलकर्मियों की मिलीभगत से किया गया है। तालाब के पट्टे की जानकारी ग्राम प्रधान तक को नहीं दी गई जबकि गांव में मछुआ समुदाय व कहार जाति के लोग मौजूद हैं। उसके बाद भी शासन द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत अपात्र व्यक्ति को औने-पौने धनराशि पर पट्टा किया जाना पूरी तरह से राजस्व की क्षति ही नहीं है बल्कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन भी है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पट्टा निरस्त करते हुए मामले की जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैं। इस दौरान सबाहुद्दीन, मनौवर हुसैन, वसीर, नसीर अहमद, मो. असलम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed