{"_id":"683de5b8ca5798366c0a0bdc","slug":"sampling-of-chicken-has-increased-rapidly-nine-rapid-response-teams-are-investigating-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133542-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुर्गे की सैंपलिंग में तेजी, नौ रैपिड रिस्पांस टीम कर रहीं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुर्गे की सैंपलिंग में तेजी, नौ रैपिड रिस्पांस टीम कर रहीं जांच
Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर में बर्ड फ्लू मिलने पर जिले में भी मुर्गे की सैंपलिंग शुरू हो गई है। इसके लिए कुल नौ टीमें बनाई गई हैं। जो जांच कर रहे और सैंपल ले रहे हैं। यह सैंपल जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा। डीएम आलोक कुमार ने भी बर्ड फ्लू के रोकथाम को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किया है।
पास के जिले में बर्ड फ्लू के दस्तक को देखते हुए जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई लक्षण जिले में नहीं मिला है। जिनकी भी सैंपल की जांच भेजी गई थी वह से निगेटिव मिले हैं। डीएम आलोक कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में समीक्षा की। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेन्द्र ने बर्ड फ्लू के लक्षण, बचाव व रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में विकास खंड स्तर पर अंतर्विभागीय नौ रैपिड रिस्पान्स टीम बनाई गई है।
वर्तमान में जनपद से आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली आई सभी रिपोर्ट निगेटिव मिले है। जिले में कभी भी बर्ड फ्लू नहीं मिला है। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में सैंपल लिया जाए। इस कार्य को तेजी के साथ किया जाना चाहिए। विभाग इसके लिए सतर्क रहे। इस दौरान डीएम ने जनपद स्तरीय गो-संरक्षण अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी, सीओ अभय मिश्रा, मनोज कुमार यादव, ईओ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।