फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samples taken by raiding sweet shops

Sant Kabir Nagar News: मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर लिए नमूने

Tue, 24 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 24 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Samples taken by raiding sweet shops
मगहर और खलीलाबाद में दुकानों की जांच
विज्ञापन


मगहर। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान सूती मिल चौराहे पर स्थित मिष्ठान की दुकान की जांच की और नमूना लिया।

मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार मंगलवार को मगहर पहुंचे। इस दौरान सूती मिल चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर पहुंच गए । यहां पर टीम ने दुकान से मिठाई के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिले में छापा मारा जा रहा है। जिससे त्योहारों पर होने वाली मिलावट को रोका जा सके। इसी क्रम में मगहर व खलीलाबाद में विभिन्न खाद्य दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। खलीलाबाद में चौरसिया किराना स्टोर बाईपास चौराहा व कस्बे में सूती मिल चौराहा पर स्थित एक मिठाई की दुकान की जांच की गई है। यहां से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed