{"_id":"5f5121248ebc3e53b7445eb3","slug":"sample-khalilabad-news-gkp3641589104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित 26 बच्चों के खून के लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित 26 बच्चों के खून के लिए गए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के उसराशहीद गांव में 10 वर्षीय बालिका की 30 अगस्त को एईएस से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सीएचसी सेमरियावां से डॉक्टर हिमांशु के नेतृत्व में मोहम्मद कौसर खान, एस. रामकुमार, एएनएम संगीता, आशा उमाकांती उसराशहीद पहुंचे। टीम ने मृत बालिका के परिवार समेत गांव मिले 26 बुखार पीड़ित बच्चों के खून का नमूना लिया।
टीम ने गांव में साफ सफाई और शुद्ध जल सेवन बारे में सलाह दी। साथ ही मच्छरदानी में सोने पर जोर दिया। डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि गांव की एक बालिका की 30 अगस्त को एईएस से मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसे देखते हुए गांव में अन्य लोगों के खून का नमूना लिया गया है। इसके साथ ही तीन हजार क्लोरीन की गोली आशा के द्वारा घर- घर वितरण की गई। जिसको बीस लीटर पानी में एक गोली डाल के पानी को शुद्ध किया जाता है। ग्राम प्रधान सुमैया खातून ने गांव में साफ सफाईकर्मियो के साथ कीटनाशक दवा, एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने में जुटी रहीं। इस दौरान इरशाद अहमद, मारूफ अहमद, अनीस अहमद आदि मौजूद थे।