फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sample for DNA testing not taken even 10 days after skeleton was found

Sant Kabir Nagar News: कंकाल मिलने के 10 दिन बाद भी नहीं लिया गया डीएनए जांच के लिए नमूना

Thu, 23 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sample for DNA testing not taken even 10 days after skeleton was found
संतकबीरनगर। बेलहर कला थानाक्षेत्र के भेला खर्ग कला गांव में नर कंकाल मिलने के मामले में अभी तक डीएनए सैंपलिंग नहीं हो पाई है। कंकाल मिले 10 दिन हो गया। वहीं की एक महिला ने कंकाल के अपने पति का होने का दावा किया था, जो जुलाई 2024 में गायब हो गया था। इस मामले में भाई, पत्नी व बेटे का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के भेलाखर्ग कला गांव में 12 जनवरी को एक नर कंकाल पाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सावित्री देवी कंकाल ने आसपास मिले सामान के आधार पर कंकाल अपने पति रामनरायन का होने का दावा किया। वह जुलाई 2024 से ही से ही लापता थे। पोस्टमार्टम के बाद महिला के दावे की पुष्टि के लिए पुलिस विभाग ने कंकाल का डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया। इसके लिए कंकाल का दावा करने वाली महिला सावित्री उनके पुत्र और लापता रामनरायन के भाई का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने पर सहमति बनी। पुलिस की मानें तो रामनयन का भाई इस समय अपने घर पर मौजूद नहीं है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जिसकी वजह से डीएनए सेंपलिंग नही हो पाई है।
विज्ञापन

परिवार वालों ने कर दिया अंतिम संस्कार : कंकाल मिलने के बाद सावित्री ने उसके अपने पति का होने का दावा किया था। इस दावे के बाद पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद यह निर्णय लिया गया कि इसकी डीएनए सैंपलिंग होगी। पुलिस ने कंकाल का कुछ हिस्सा काटकर सैंपलिंग के लिए रखवा लिया। बाकी हिस्सा सावित्री को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया। परिवार के लोगों ने भी उस कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed