{"_id":"63c2e8c2d6ca2e4d72364aa1","slug":"samay-mata-temple-s-pokhara-will-become-the-center-of-attraction-khalilabad-news-gkp46434220-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर का पोखरा बनेगा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर का पोखरा बनेगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
समय माता मंदिर के पिछे पोखरे का निरीक्षण करते डीएम और नवागत एसपी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
समय माता मंदिर का पोखरा बनेगा आकर्षण का केंद्र
डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर जाना विकास कार्य का हाल
डीएम बोले-पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में नहीं होने पाएगी धन की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आस्था के प्रतीक समय माता मंदिर स्थित पोखरे का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सत्यजीत गुप्ता शनिवार को समाधान दिवस के बाद पोखरे का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि समय माता मंदिर का पोखरा आकर्षण का केंद्र बनेगा।
लंबे समय से समय माता मंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण की मांग उठ रही थी। नगर पालिका के चेयरमैन रहे श्याम सुंदर वर्मा ने सबसे पहले इस दिशा में पहल की थी। प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भिजवाया था। बाद में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और डीएम प्रेम रंजन सिंह ने विशेष रुचि दिखाई।
एसडीएम सदर एवं प्रभारी ईओ अजय कुमार त्रिपाठी के प्रयास से पोखरे का सुंदरीकरण कार्य हो रहा है। डीएम ने कहा कि पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में धन की कमी नहीं आएगी। लोगों के टहलने के लिए पाथवे के साथ ही बैठने के लिए बेंच आदि की सुविधा होगी। पर्याप्त रोशनी की सुविधा होगी। यहां ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि जलनिकासी में दिक्कत न हो। छोटी-छोटी दुकानें बनवाने की भी योजना है।