फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samajwadi party meet sp

सपा नेता पर केस दर्ज होने पर जताई नाराजगी

Thu, 12 Aug 2021 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party meet sp
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे सपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सपा नेता पर केस दर्ज होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

- जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल
- मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल पर धनघटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि पांच अगस्त को भाजपा द्वारा गांव-गांव अन्न महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित था। पौली ब्लॉक के बरगदवा में भी कार्यक्रम था। जिसमें कोटेदार के जरिए अश्लील गानों पर नृत्य करवाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिससे भाजपा का असली चेहरा उजागर होने लगा। अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए एक भाजपा नेता के जरिए सपा नेता राहुल यादव बादल समेत अन्य पर केस दर्ज करा दिया गया। जबकि उस दिन राहुल यादव सपा की साइकिल रैली में जिला मुख्यालय पर थे। सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

सपा नेता राहुल यादव ने कहा कि उनका इस कार्यक्रम से कोई लेना देना नहीं है। कार्यक्रम के आयोजक के बारे में पूरी जांच की जाए और कौन-कौन इस कार्यक्रम में शामिल था उसकी पूरी जांच कर केस दर्ज कराया जाए। निर्दोष का नाम इस मुकदमे से निकाला जाए। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसी हरकतें कर रही है। उसे मालूम है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में पूरे प्रदेश से उसका सफाया हो जाएगा और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, केडी यादव, महासचिव राजमन यादव, आलोक यादव सोनू, राजेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, दिनेश यादव, जावेद खान, श्याम देव, कौशल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed