फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samadhan Diwas: Been pleading for three years, could not get justice

समाधान दिवस : तीन साल से लगा रहे गुहार, नहीं मिल सका न्याय

Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Been pleading for three years, could not get justice
मेंहदावल तहसील पर जन सुनवाई करते डीएम और एसपी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कोई तीन साल से प्रार्थना पत्र दे रहा है तो कोई जमीन से कब्जा हटवाने के लिए दौड़ लगा रहा है। लेकिन उनको आश्वासन देकर वापस कर दिया जा रहा है। धनघटा तहसील क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी गांव के निवासी रामसमुझ ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग तीन वर्षों से जबरन कब्जा किए हुए हैं। जमीन की पैमाइश कराकर कब्जे की मांग को लेकर तीन वर्ष से संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते चले आ रहे हैं। लेकिन अभी तक पैमाइश नहीं हुई और न हीं जमीन पर कब्जा मिल सका। अब वह इस प्रक्रिया से निराश हो गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से मेंहदावल तहसील में मंझरिया तिवारी निवासी संदीप त्रिपाठी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव से बाईपास प्रस्तावित है। जहां बाईपास निर्माण होना है वहां पर किसानों का भूमि अधिग्रहण में बाजार मूल्य के कम मुआवजा दिया जा रहा है। जो कि किसानों हित में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के हित को देखते हुए सर्किल को संशोधित करने की मांग की। इसी तरह से अन्य पीड़ितों ने अपने प्रार्थना पत्र का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed