फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   salary stop of 29 principals

इंटर कॉलेज के 29 प्रधानाचार्यों का रोका वेतन

Thu, 12 Aug 2021 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
salary stop of 29 principals
इंटर कॉलेज के 29 प्रधानाचार्यों का रोका वेतन
विज्ञापन

- एमडीएम के तहत खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न वितरण में बरती है लापरवाही
- एमडीएम सेल की रिपोर्ट पर डीआईओएस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना काल के दौरान बंद रहे स्कूलों के छात्रों को शासन ने एमडीएम के तहत खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न के वितरण का निर्देश दिया था। इसके बावजूद जिले के 29 माध्यमिक स्कूलों ने छात्रों को खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न वितरित की रिपोर्ट नहीं दी। जिसके बाद एमडीएम सेल की रिपोर्ट पर डीआईओएस ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया है। डीआईओएस की इस कार्रवाई से संबंधित स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना काल में माध्यमिक स्कूल और परिषदीय विद्यालय पूरी तरह से बंद हो गए थे। इस दौरान शासन ने विद्यालयों के बंदी के दौरान कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को मध्याह्न भोजन के तहत खाद्य सुरक्षा भत्ता और राशन देने का फरमान जारी किया। इसके बाद सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया कि छात्रों में खाद्यान्न वितरण और खाद्य सुरक्षा भत्ता अभिभावकों के खाते में भेज दिया जाए। निर्देश के बाद भी जिले के 29 इंटर कॉलेजों ने कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न वितरण की कोई रिपोर्ट एमडीएम सेल को नहीं भेजी गई। एमडीएम सेल ने 27 जुलाई और चार अगस्त को चेतावनी दिया था। फिर भी इन स्कूलों ने लापरवाही बरती। एमडीएम सेल ने इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी। जिसके बाद डीआईओएस ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न वितरण शासन की प्राथमिकता में है। कई बार आदेश के बावजूद इंटर कॉलेजों ने लापरवाही बरती। जिले के 29 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया गया है। वेतन तब तक रुका रहेगा जब तक वह खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न वितरण की पूरी रिपोर्ट नहीं दे देते।
विज्ञापन

00000000000000
इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों का रोका वेतन
आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर, किसान इंटर कॉलेज पचपोखरी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह, वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज बखिरा, आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरूखुर्द, आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेडवा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बेलहर, श्रीनागेश्वर सिंह इंटर कॉलेज खैरवलिया, द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, श्रीसीताराम इंटर कॉलेज सिरसी, आदर्श इंटर कॉलेज उमरियाबाजार, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, रामशंकर सचिदानंद पाल इंटर कॉलेज सिकरी, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंपार, डीएबी इंटर कॉलेज मेंहदावल, श्रीजगतगुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार, पब्लिक इंटर कॉलेज अमथरी निघुरी, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सम्राट अशोक उमावि करहना, श्रीबीर बाबा संस्कृत विद्यालय मेंहदूपार, श्रीराम नरेश चौधरी कृषक विद्यालय रमवापुर सरकारी, अब्दुल हकीम एग्री इंटर कॉलेज दुधारा, नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहाबेग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed