फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Salaries taking more than the sanctioned posts

स्वीकृत पदों से अधिक शिक्षक ले रहे वेतन

Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 Salaries taking more than the sanctioned posts
डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला
डीएम मार्कंडेय शाही ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में स्वीकृत पद से अधिक शिक्षकों का वेतन आहरण होने की जानकारी पर उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी बेेसिक को फटकारा और उनके वेतन से रिकवरी व एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में स्वीकृत पदों के अतिरिक्त करीब 250 अतिरिक्त शिक्षकों के वेतन का आहरण हो रहा है। वहीं बैठक में तीन जिला समन्वयक और सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान का कार्य संतोषजनक न मिलने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


डीएम ने पाया कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बिना टेंडर प्रक्रिया कराए ही सामानों की आपूर्ति की जा रही है। नामित समिति के जरिए सत्यापन नहीं कराया गया। न ही गुणवत्ता की जांच कराई गई। विद्यालयों में बच्चों केे खराब खाना मिलने की शिकायत है। इस पर डीएम ने सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, जिला समन्वयक निर्माण हृदयनारायण त्रिपाठी और जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन धीरेंद्र प्रताप चंद का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने बैठक में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक में शिक्षकों के स्वीकृत पद का ब्यौरा मांगा तो वे नहीं दे पाए। जिस पर डीएम ने हैरानी जताई।
विज्ञापन


 डीएम ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय और प्राथमिक विद्यालयों के पठन पाठन की स्थिति काफी खराब है। जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार है। नए सत्र से इसमे सुधार करे नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बीएसए प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, बीईओ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, आर डी प्रसाद, डीसी एमडीएम डीपी चंद, रजनीश वैद्यनाथ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed