फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sakshi honored for winning gold in national level wrestling competition

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाली साक्षी सम्मानित

Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sakshi honored for winning gold in national level wrestling competition
साक्षी को सम्मानित करते ​​खिलाड़ी।
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद की कुश्ती खिलाड़ी साक्षी पाल ने महाराष्ट्र के नागपुर में हुए अंडर 15 नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस सफलता पर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। शुक्रवार को स्टेडियम पहुंचने पर खिलाड़ियों ने साक्षी का स्वागत किया।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के दुधरा कला निवासी मैकेनिक अवधेश पाल की बेटी साक्षी पाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करती है। वह आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर में कक्षा 10वीं की छात्रा भी है। साक्षी का शुरू से ही कुश्ती के प्रति लगाव रहा है। उसके इस लगाव को देखते हुए परिजनों ने उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

साक्षी पाल ने बताया कि 20 से 22 जून तक नागपुर महाराष्ट्र में उसने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 15 नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 60 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उसे स्वर्ण पदक मिला है। उसने बताया कि वह आगे चलकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना उसका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी की इस सफलता पर स्टेडियम के कोच यादवेंद्र यादव, योगेंद्र कुमार, संदीप कुमार ध्रुव, मनोज यादव, अमरजीत यादव, छोटेलाल, राजन मिश्र, एथलेटिक्स सचिव रमेश प्रसाद, जिलाजीत आदि ने बुके देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed