{"_id":"5d1b95538ebc3e3ce6374ca6","slug":"sailary-stoped-9-teachers-khalilabad-news-gkp312429987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हेडमास्टरों समेत नौ शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हेडमास्टरों समेत नौ शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन
विकास खंड बघौली के प्राथमिक विद्यालय धेचुआ में एमडीएम का निरीक्षण करते बीएसए ।
- फोटो : KHALILABAD
पांच हेडमास्टरों समेत नौ शिक्षकों का रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सही दिशा देने में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान होता है। जब शिक्षक ही बच्चों के पठन-पाठन में रुचि नही लेंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुधरेगा। यह सब मंगलवार को बीएसए के निरीक्षण में देखने को मिला। एक विद्यालय में शिक्षक आपस में बैठकर गपशप करते हुए मिले तो कुछ विद्यालयों पर गंदगी का अंबार मिला। नाराज बीएसए ने पांच हेडमास्टरों समेत नौ शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बखिरा के निरीक्षण में वहां पर काफी गदंगी मिली है। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट का पैसा हड़प लिया गया है। इसके मद्देनजर प्रधानाध्यापक रामधीन यादव का वेतन रोक दिया गया है। इसी तरह से सांथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धोबहा में हेडमास्टर अख्तर आलम, सहायक अध्यापक गुरू प्रसाद और हर गोविंद यादव आपस में बैठकर गपशप कर रहे थे। ये अध्यापक छात्र नामांकन को लेकर लापरवाही बरते हैं। तीनों का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय लुहुरी में शिक्षा मित्र शिखा श्रीवास्तव और आशुतोष कुमार अनुपस्थित मिले। उनका मानदेय रोका गया है। विद्यालय में काफी गदंगी थी। पांच साल से रंगाई पुताई नहीं हुई थी। यहां भी कंपोजिट ग्रांट का पैसा हड़प लिया गया है। यहां के हेडमास्टर का वेतन रोक दिया गया है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय जिगिना में भी गदंगी मिली। यहां कंपोजिट ग्रांट का पैसा निकाल लिया गया है। इसके मद्देनजर हेडमास्टर राकेश कुमार का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय गोइठहा में भी गंदगी मिली। परिसर की सफाई नहीं हुई है। यहां के हेडमास्टर संतोष कुमार का भी वेतन रोक दिया गया है।