फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ruckus among councilors in the meeting of Nagar Panchayat Board

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा

Sun, 18 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among councilors in the meeting of Nagar Panchayat Board
धर्मसिंहवा नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते सभासद ।संवाद
- सभासदों की सहमति न बन पाने के कारण बैठक रद्द
विज्ञापन

- बैठक छोड़ नाराज होकर चले गए विधायक
सभासदों ने कार्यालय के सामने नारेबाजी की

संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बोर्ड की बैठक शनिवार को विधायक अनिल त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कुछ विषयों पर सभासदों की सहमति न बन पाने के कारण बोर्ड की बैठक को रद्द करना पड़ा। इस दौरान सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे नाराज विधायक बैठक बीच में चले गए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही दोबारा बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बोर्ड की बैठक शनिवार को अस्थाई कार्यालय बढ़या में आयोजित की गई। सभासद शशि कपूर राय व अन्य ने पूर्व के बैठक में दिए प्रस्ताव में कितने कार्य हुए और कितने मद खर्च हुए इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया गया। जिसे सार्वजनिक न किए जाने को लेकर हो हंगामा हो गया।
विज्ञापन

उधर विधायक अनिल त्रिपाठी सोशल मीडिया पर बैठक को लेकर टिप्पणी किए जाने से नाराज दिखे। उनका कहना था कि वह क्षेत्र के विधायक हैं। नगर पंचायत के विकास के लिए बने प्रस्ताव पर बजट लाने का वह प्रयास करते हैं। पूर्व के प्रस्ताव का 11 करोड़ पास हो चुका है। जिस पर कार्य शुरू होने जा रहा है। नोक-झोंक होने के बाद विधायक अनिल त्रिपाठी बैठक को बीच में ही छोड़कर नाराज होकर चले गए। सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन
सभासदों से आपसी सहमति न हो पाने के कारण बोर्ड की बैठक को रद्द करना पड़ा। इसी सप्ताह दोबारा बोर्ड की बैठक करा दी जाएगी।
- आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed