{"_id":"66450aee6c650fcbe2031244","slug":"rs-425-lakh-recovered-during-vehicle-inspection-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114519-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन जांच के दौरान सवा चार लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन जांच के दौरान सवा चार लाख रुपये बरामद
Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ता ने रुपये का सही विवरण न मिलने पर खजनी थाना में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उड़नदस्ता ने वाहन जांच के दौरान गोरखपुर की सीमा से लगे खजनी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से सवा चार लाख रुपये बरामद किए। रुपये का सही विवरण न मिले पर खजनी थाना में केस दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की है। साथ ही मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
उड़नदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट सहायक विकास अधिकारी सहजनवां राजकुमार व हीरालाल की टीम जिले की सीमा पर जांच कर रही थी। उड़नदस्ता टीम की अगुवाई कर रहे मजिस्ट्रेट की टीम ने जिले के खजनी सीमा पर जांच के दौरान लाखों रुपये बरामद किए। जांच के दौरान टीम को धनघटा क्षेत्र के तामा गांव निवासी अरूण राय पुत्र गंगा राय के पास से तीन लाख रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ करने पर उड़नदस्ता को सही जबाब नहीं दे पाए। इसी तरह उड़नदस्ता के प्रभारी हीरालाल ने जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति के पास से सवा लाख रुपये बरामद किए। रुपये के बारे में कोई भी विवरण व स्पष्ट जानकारी दोनों नहीं दे पाए। जिसके बाद बरामद रुपये को जब्त करते हुए खजनी थाने में केस दर्ज कराया गया।