फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 42,209 refunded in the accounts of two victims

दो पीड़ितों के खातों में वापस कराए 42,209 रुपये

Sat, 20 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rs 42,209 refunded in the accounts of two victims
दो पीड़ितों के खातों में वापस कराए 42,209 रुपये
विज्ञापन

संतकबीरनगर। साइबर क्राइम सेल कोतवाली की टीम ने दो पीड़ितों के खातों से उड़ाए गए 80,600 रुपये में से अब तक 42,209 रुपये वापस करा दिए हैं। बाकी रकम को भी दोनों पीड़ितों के खातों में वापस कराने की कोशिश की जा रही है।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि खलीलाबाद शहर के रहने वाले पीड़ित कौशल किशोर ने अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त एक लिंक के माध्यम से 60,000 रुपये का एसी खरीदने के लिए अप्लाई किया था। उन्हें साइबर ठगी का शिकार करके उनके बैंक खाते से 60,000 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर ठगी होने की सूचना दी। साइबर क्राइम सेल कोतवाली की टीम ने पूर्व में ठगी के रुपयों में से 30,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया।
विज्ञापन

शेष धनराशि को भी वापस कराने के प्रयास में टीम लगी थी। 5,000 रुपये पीड़ित कौशल किशोर के बैंक खाते में पुन: वापस कराया गया। इसी तरह पीड़ित आदर्श मौर्या निवासी डारीडीहा कोतवाली के बैंक खाते से ठगों ने 20,600- रुपये उड़ा लिए थे। टीम ने 7209 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। एसपी ने बताया कि यदि किसी भी तरह का साइबर अपराध होता है तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर-1930 या 112 पर देनी चाहिए। इसके साथ ही साइबर अपराध पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed