फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 25 crore released for road construction

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ अवमुक्त

Fri, 09 Feb 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rs 25 crore released for road construction
- प्रतापपुर परसा शुक्ला-निघुरी राजेडीहा मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। विधायक की पहल पर विधानसभा क्षेत्र में 12 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए शासन ने 25 करोड़ 70 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। धन और अवमुक्त होने के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया में जुट गया है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर विधानसभा क्षेत्र के जर्जर सड़क लोहरसन मार्ग से प्रतापपुर परसा शुक्ला होते हुए लेदवा निघुरी राजेडीहा तक कुल 11-70 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की थी। विधायक के पत्र को संज्ञान में लेते हुए विभागीय मंत्री के निर्देश पर सड़क का प्राक्कलन बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क की मिल सकेगी।
विज्ञापन


वर्जन
विधानसभा क्षेत्र के लोहरसन मार्ग से प्रतापपुर परसा शुक्ला होते हुए लेदवा निघुरी राजेडीहा मार्ग के निर्माण के लिए 25 करोड़ 70 लाख की धनराशि शासन ने उपलब्ध कराई है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed