फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 1.05 lakh fine on 90 vehicle owners

Sant Kabir Nagar News: 90 वाहन स्वामियों पर 1.05 लाख रुपये जुर्माना

Sat, 14 Dec 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.05 lakh fine on 90 vehicle owners
मेंहदावल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में बने सार्वजनिक शौचालय ग्रामीणों के लिए बेमतलब साबित हो रहे हैं। कई स्थानों पर शौचालय में जहां ताला लटक रहा है वही कई शौचालय की स्थिति काफी बदतर है। रखरखाव तथा साफ सफाई के अभाव में यह शौचालय कूड़ेदान बन रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र में भारी भरकम धनराशि से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सार्वजनिक शौचालय लोगों के लिए बेमतलब साबित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत रक्सा मैं लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग में नहीं आ रहा है इस पर ताला लटक रहा है वहीं ग्राम पंचायत बिलौली में बने सार्वजनिक शौचालय का बुरा हाल है। ग्राम पंचायत डडिया में बने सार्वजनिक शौचालय साफ सफाई के अभाव में दम तोड़ रहा है। लाखों रुपये शासन ने ग्राम पंचायत में बनने वाले सार्वजनिक शौचालय पर खर्च जरूर किया लेकिन स्वच्छता के तहत बने इन सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग ग्रामीण करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैजनाथ, मुगन यादव, राजेश कुमार, शंभू आदि लोगों का कहना है कि लाखों रुपये स्वच्छता के तहत सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर खर्च किया गया लेकिन शहरों की तर्ज पर इन शौचालय के साथ सफाई की व्यवस्था न होने से यह लोगों के लिए कूड़ेदान साबित हो रहा है। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा तथा गांव की स्वच्छता के लिए बना था। जिसको सुचारू रूप से केयरटेकर के माध्यम से संचालित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed