फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Route Diversion: Some are worried about jam and some are worried about spoilage of goods

रूट डायवर्जन : कोई जाम से परेशान तो कोई माल खराब होने से चिंतित

Fri, 18 Aug 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Route Diversion: Some are worried about jam and some are worried about spoilage of goods
रूट डायवर्जन के चलते मागहर कसबे वाले रोड पर लगा जाम।संवाद
अयोध्या में श्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा पर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनाें का आवागमन रोका
विज्ञापन

हाईवे पर मगहर के पास भारी वाहनों की लगी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में श्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार रात दो बजे से गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनाें का आवागमन रोक दिया गया है। आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसकी वजह से कोई जाम से परेशान है तो कोई माल खराब होने से चिंतित है।
गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास से घघसरा-बखिरा-नंदौर-बांसी होकर लखनऊ भेजा जा रहा है, लेकिन भारी वाहनों के चालक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। प्रशासन ने बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को टेमा रहमत के पास बैरियर लगाकर रोकने की व्यवस्था की है। वहीं से वाहनों को सेमरियावां होकर नंदौर-बांसी के रास्ते लखनऊ भेजे जा रहा है। इसके अलावा मेंहदावल बाईपास से पुलिस वाहनों को बखिरा-नंदौर बांसी के रास्ते भेज रही है। जबकि गोरखपुर तरफ जाने वाले वाहनों को दुर्गा मंदिर के पास से डायवर्ट किया जा रहा है। जो घघसरा,बखिरा, नंदौर,बांसी होकर लखनऊ जा रहे है। बडे़ वाहनाें के आवागमन बढ़ जाने से बखिरा कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। कस्बे के सहजनवां तिराहा, इंटर कॉलेज, पुलिस चौकी के पास जाम की समस्या हो रही है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अयोध्या के कांवड़ मेले को लेकर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की तरफ से नेशनल हाईवे पर कहीं डाइवर्जन और कहीं ट्रकों को रोक दिया गया है। जिससे वृहस्पतिवार की रात से फंसे ट्रक चालकों के सामने खाने पीने की दिक्कतों के साथ ही ट्रकों पर लदे कच्चे सामान भी खराब होने की चिंता सता रही है। कुछ ट्रक चालकों ने दिक्कतें बातचीत में अमर उजाला से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसाम से चाय पत्ती ट्रक में लादकर दिल्ली जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात से जाम में फंसे है। परेशानी है दूर तक जाना है और खर्च बढ़ गया है। वैसे रोक न होता तो शनिवार शाम तक पहुंच जाते। रास्ते का दो दिन तक खर्च लेकर चले थे, अब समस्या आ रही है। प्रदेश सरकार को एक रास्ता चालू रखना चाहिए। खाने, पीने की दिक्कतों के साथ ही नित्य क्रिया के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।सीमित खर्च मिलते है। वह भी अब जल्दी समाप्त होने को है। -रामनरेश ट्रक चालक, एटा

इंसेट
पश्चिम बंगाल से मक्का लादकर हरियाणा जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात से मगहर में हैं। परेशानी बढ़ रही है। सीमित खर्च मिलता है। उसी में गुजरा करना पड़ता है। अब रुक जाने से खर्च बढ़ गया है।नुकसान भी हो रहा है। शासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि एक लाइन को बारी-बारी से ट्रकों को जाने दें।
बनवारी लाल, ट्रक चालक अलवर, राजस्थान
इंसेट

बिहार से बांस ट्रक में लादकर आगरा जा रहे थे। बीच में ही जाम में फंसे हैं। ऐसे ही रुके रहे तो बहुत घाटा हो जाएगा। खाने के लिए पैसे भी खत्म हो रहे हैं। बड़ी मुश्किल से खुद बनाकर खाना खाते हैं। माल नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। मालिक के साथ ही ग्राहक भी परेशान हैं। भाड़ा भी नहीं मिलेगा। इस पर सरकार को कुछ सोचना चाहिए।
प्रदीप कुमार, ट्रक चालक आगरा

इंसेट
इमरजेंसी में माल लोड करने के लिए लखनऊ जा रहे थे। इधर, जाम में फंस जाने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जाम में बृहस्पतिवार रात से फंस गए हैं। बड़ी बॉडी की ट्रक है।डाइवर्जन के रास्ते चलना मुश्किल है। ऐसे में हमें और मालिक को डर सता रहा है। साथ ही यहां रुकने से अनावश्यक खर्च भी बेहद बढ़ रहा है। ऐसे में शासन- प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

दीप चंद, ट्रक चालक राजस्थान
-------------------------------------------
जनपद गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन
दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा,बखिरा,बांसी सिद्धार्थनगर होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
सोनी होटल खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास चौराहा, बखिरा, बांसी होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
--------------------------
धनघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन
-धनघटा से अंबेडकरनगर से लखनऊ से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

खलीलाबाद से लखनऊ जाने के लिए रूट
-खलीलाबाद, मेंहदावल बाईपास, बखिरा, बांसी, इटवा, ढेबरुआ, बढ़नी, बलरामपुर और गोंडा होते हुए लखनऊ
- खलीलाबाद, मेंहदावल बाईपास, बखिरा, बांसी, जोगिया उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, बढ़नी, बलरामपुर और गोंडा होकर लखनऊ
---------------------
धनघटा से पौली होकर कलवासी बस्ती जाने वाले वाहन
धनघटा से पौली होकर कलवारी बस्ती जाने वाले वाहनों को कलवारी से टांडा की तरफ से भेजा रहा है।
इंसेट
अयोध्या में श्रावण झूला मेला और कांवड यात्रा के मद्देनजर 17 अगस्त की रात दो बजे से 21 अगस्त की रात दो बजे तक गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिर्फ रूट डायवर्जन किया गया है। बस्ती में भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था हुई है। बडे़ वाहनों को जिले में दुर्गा मंदिर के पास से और टेमा रहममत के पास रूट डायवर्जन किया गया है। धनघटा से पौली होकर कलवारी बस्ती से टांडा के रास्ते वाहनों को भेजा जा रहा है। व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सीओ यातायात लगातार निगरानी रख रहे हैं। इसके अलावा शिफ्टवार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है।
संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed