{"_id":"669d673ccb38fb2e3f08ee34","slug":"route-diversion-no-entry-of-big-vehicles-on-dhanghata-khalilabad-road-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118003-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों की नो एंट्री
Mon, 22 Jul 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
कावड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर
शहर से जाने वाले वाहनों को विधियानी मोड़ से किया जाएगा डायवर्ट
बिड़हर चौकी से खलीलाबाद मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आधी रात के बाद से ही वाहनों का अवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाहनों को धनघटा से ही घुमा दिया गया। साथ ही खलीलाबाद से जाने वाले वाहनों को विधियानी मोड़ से ही डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे तामेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।
सोमवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। रविवार को ही धनघटा के बिड़हरघाट पुलिस चौकी पर बैरिकेडिंग किया गया है। इसके अलावा धनघटा कस्बे से खलीलाबाद की तरफ कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।
इसके अलावा नाथनगर और मैनसिर में भी बैरिकेडिंग किया गया है। शहर के विधियानी मोड़ से तामेश्वरनाथ शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। आधी रात के बाद से ही पुलिसकर्मी तैनात हो गए। तामेश्वरनाथ मुख्य मार्ग से मंदिर तक पैदल श्रद्धालु जा पाएंगे। मुख्य मार्ग गेट से अंदर हर तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
चार दिन हाईवे पर प्रतिबंधित रहेगा वाहनों का आवागमन
सावन माह में कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए चार दिन तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 30 जुलाई से दो अगस्त तक बदले हुए मार्ग से वाहन जाएंगे। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा, बांसी, सिद्धार्थनगर एवं मेंहदावल बाईपास से धनघटा आंबेड़करनगर होकर लखनऊ भेजा जाएगा।
इसी तरह खलीलाबाद से बखिरा, नंदौर, बांसी, इटवा व अन्य मार्ग से लखनऊ जाना पड़ेगा। वहीं धनघटा से पौली होकर कलवारी जाने वाले वाहनों को बस्ती बाॅर्डर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। महुली मुख्य चौराहे से जाने वाले वाहन भी जनपद बाॅर्डर तक ही जा पाएंगे।
सावन माह में प्रत्येक रविवार और सोमवार को मजिस्ट्रेट की तैनाती
सावन माह के कांवड़ यात्रा और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक रविवार व सोमवार को सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक और 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक दो शिफ्ट में मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
वहीं बिड़हरघाट पर तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय व नायब तहसीलदार हरेराम यादव की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा तामेश्वनाथ मंदिर पर रात्रि आठ बजे से सुबह चार बजे तक बीडीओ खलीलाबाद, सुबह चार बजे से दिन में 12 बजे तक नायब तहसीलदार खलीलाबाद राजेश मिश्र एवं दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रियंका त्रिपाठी को तैनात किया गया है।
मेला प्रभारी बने निरीक्षक पंकज पांडेय
तामेश्वरनाथ शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तरफ से कड़ा प्रबंध किया गया है। निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ ही अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध है। इसके लिए नौ एसआई, 45 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 14 महिला कांस्टेबल, एक फायर टेंडर, छह ट्रैफिक पुलिस, एक प्लाटून पीएससी, दो क्यूआरटी की व्यवस्था की गई है।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए तामेश्वरनाथ शिव मंदिर समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त पुलिस प्रबंध किए गए हैं। जिससे मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- शशि शेखर सिंह, एएसपी