{"_id":"64496ca2d5e0e0bec1080929","slug":"rosya-bazar-team-won-in-cricket-khalilabad-news-c-7-1-141679-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट में रोसया बाजार की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट में रोसया बाजार की टीम जीती
Wed, 26 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दुल्हापार में प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैंच रोसया बाजार और सोनहन के बीच खेला गया। रोसया बाजार ने जीत हासिल की।
प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता ओमकार यादव ने फीताकाट कर किया। रोसयाबाजार ने टास जीत कर पहले सोनहन को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। सोनहन की टीम ने छह ओवर के मैच में 38 रनों का लक्ष्य रोसयाबाजार को दिया। रोसयाबाजार की टीम ने पांच ओवर में छह विकेट से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। रोसयाबाजार की तरफ से सरफराज सिद्दीकी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 रन बनाए। इस मौके पर असलम खान, सगीर अहमद, सलमान अहमद, नदीम, मेराज, नीरज नायक सहित कई लोग मौजूद रहे।