{"_id":"65905e3b7668c44f850c3589","slug":"rojgar-camp-from-2-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7541-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोजगार शिविर दो जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोजगार शिविर दो जनवरी से
Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के जरिए एसआईएस लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। यह जानकारी एडीएम जय प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि कमांडेंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी लखनऊ ने सूचना दी है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के जरिए एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थायी रोजगार दिया जाना है। इसके लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसमें दो और तीन जनवरी को पौली ब्लॉक, चार और पांच जनवरी को मेंहदावल ब्लॉक, छह व आठ जनवरी को बघौली ब्लॉक, नौ व 10 जनवरी को हैंसर ब्लॉक, 11 व 12 जनवरी को बेलहर ब्लॉक, 15 व 16 जनवरी सांथा ब्लॉक, 17 व 18 जनवरी को नाथनगर, 19 व 20 जनवरी को खलीलाबाद और 22 व 24 जनवरी को सेमरियावां ब्लॉक में शिविर लगाया गया है।