फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Robbery from salesman: Keep an eye on mobile active in the area at the time of the incident

सेल्समैन से लूट : वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल पर नजर

Sun, 09 Feb 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Robbery from salesman: Keep an eye on mobile active in the area at the time of the incident
संतकबीरनगर। बेलहरकला क्षेत्र के निघुरी चौराहा पर एक फरवरी को सिद्धार्थनगर के मोबाइल व्यवसायी के सेल्समैन के साथ हुई लूट की वारदात में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस विभाग की सर्विलांस टीम वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन की निगरानी के साथ संदिग्ध मोबाइल फोन की अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के व्यापारी के सेल्समैन से एक फरवरी को हुई लूट के मामले में पुलिस पांच दिन बाद सक्रिय हुई। इसके बाद खुलासे के लिए बनाई गई पांच टीमों ने सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू किया तो यह बात सामने आई कि सीसीटीवी के सामने कोहरा बहुत अधिक था।
विज्ञापन


इसके चलते लुटेरों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद तो हुई हैं, लेकिन कोहरे के चलते यह गतिविधियां साफ दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके चलते पुलिस अब सर्विलांस और अन्य सुराग पर अधिक ध्यान दे रही है। सूत्र बताते हैं कि सर्विलांस के जरिये वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले मोबाइल फोन की माॅनीटरिंग की जा रही है। क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन की संख्या हजारों में है। इनमें से संदिग्ध मोबाइल को अलग करने की प्रक्रिया चल रही है। रेकी की आशंकाओं को भी तलाश रही पुलिस : लूट के मामले में पुलिस सेल्समैन की रेकी किए जाने की आशंकाओं को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का मानना है कि, हो सकता है कि लुटेरे सिद्धार्थनगर जनपद से जुड़े हों और सेल्समैन की निगरानी करते हुए यहां तक चले आए हों। वहीं लौटते समय उन्होंने सारी रकम को देखने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया हो।
इन बिंदुओं पर हो रही जांच : पुलिस इस बात पर भी ध्यान दे रही है कि कहीं खलीलाबाद क्षेत्र के लुटेरों को सेल्समैन के पास मौजूद रकम की जानकारी हो गई हो।
उनको इस बात की जानकारी मिली हो कि किस व्यापारी के यहां से सेल्समैन को कितने रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed