{"_id":"6a0e0dffa3b25d1bc10d53bc","slug":"roadways-buses-are-not-available-in-the-evening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150855-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शाम को नहीं मिलतीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शाम को नहीं मिलतीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में शाम ढलने के बाद यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें नही मिलती हैं। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए अनेक प्राइवेट वाहनों का धनघटा चौराहे पर जमावड़ा लग जाता है।
यह प्राइवेट वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर उन्हें गन्तव्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यही नहीं शाम होने पर पड़ोसी जिलों अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती की यात्रा करने के लिए बसें नहीं मिलती हैं। इन रूटों पर ट्रेन की सुविधा भी नहीं है। मजबूरी में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
स्थानीय बस स्टेशन से इस समय धनघटा से दिन में अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, लखनऊ व वाराणसी आदि रूटों पर बसें चलती है, लेकिन शाम छह बजे के बाद रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन रूटों पर सफर करने के लिए मजबूरी में यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इन जिलों में जाने के लिए नियमित सवारियां भी नही मिलती हैं। शाम के समय खलीलाबाद जाने के लिए बसें उपलब्ध नहीं रहती।