फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus not operating on bypass to Mehndawal route

Sant Kabir Nagar News: बाईपास से मेंहदावल रूट पर रोडवेज बस का संचालन नहीं

Sun, 08 Sep 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus not operating on bypass to Mehndawal route
- शाम के समय निजी वाहन से सफर करने के लिए विवश यात्री
विज्ञापन

- मेंहदावल रूट से सिद्धार्थनगर, महराजगंज समेत नेपाल जाने का रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास से शाम के समय मेंहदावल रूट पर जाने के लिए रोडवेज बस नहीं चलती है। जिसके चलते यात्रियों को निजी वाहन से सफर करने के लिए विवश होना पड़ता है।
मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के आसपास से हर तरफ जाने के लिए 24 घंटे सवारी वाहन मिलते हैं। जिससे लोगों को गंतव्य को जाने के लिए सहूलियत मिलती है। वही मेंहदावल की तरफ जाने के लिए अगर अपना वाहन नहीं है तो शाम 6:30 बजे के बाद रोडवेज बसें नहीं चलती हैं। लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वाहन संचालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मनमाना किराया वसूल करते हैं। यही नहीं अगर कोई व्यक्ति किराया के लिए विरोध करता है तो वाहन चालक उनके साथ बदसलूकी से भी पेश आते हैं।
विज्ञापन


मेंहदावल रूट से होकर सिद्धार्थनगर, महराजगंज समेत नेपाल जाया जाता है। मेंहदावल निवासी संजय, वेद ने बताया कि खलीलाबाद से मेंहदावल के लिए शाम के समय बस नहीं है। जिसकी वजह से निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदावल के लिए शाम 6:30 बजे रोडवेज की एक बस है जो बांसी तक जाती है। इसके बाद रोडवेज की कोई भी बस सेवा मेंहदावल की तरफ नहीं है।
- टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed