फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads have been widened, but electric poles and transformers have not been removed.

Sant Kabir Nagar News: चौड़ी हो गई सड़कें, नहीं हटे बिजली के पोल व ट्रांसफाॅर्मर

Sat, 06 Jun 2026 03:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
Roads have been widened, but electric poles and transformers have not been removed.
एचआरपीजी कॉलेज रोड पर सड़क किनारे से नहीं हटाया गया बिजली का खंभा।  
पोल व ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में दुकानदार कर रहे अतिक्रमण
विज्ञापन

लोगाें को झेलनी पड़ रही परेशानी, दुर्घटना की आशंका
संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय की सड़कें चौड़ी हो गई हैं, लेकिन बिजली के पोल व ट्रांसफाॅर्मर सड़क से नहीं हटाए गए हैं। इससे इन पोल व ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं और दुकानें सजा ली ली है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। अतिक्रमण के चलते शहर में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
शहर के मुखलिसपुर तिराहा से एचआरपीजी कॉलेज तक की सड़क का चौड़ीकरण करीब दो साल पहले हुआ हो चुका है। इसके साथ ही आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास और मुखलिसपुर तिराहे से पुरानी सब्जी मंडी होकर बरदहिया जाने वाली सड़क भी बनी है। इसके चलते पटरियों पर लगे बिजली के पोल सड़क पर में आ गए हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि करीब दो से तीन फिट तक सड़क पर पोल लगे हुए हैं, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही गोलाबाजार, मेंहदावल बाईपास के निकट सहित कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर भी सड़क पर ही लगे हुए है। इसकी आड़ में पटरी दुकानदार जगह-जगह कब्जा कर रखे हैं। कहीं-कहीं पर तो पटरिया ही गायब हो गई हैं। सड़क पर बिजली पोल लगे होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था
शहर में बिजली के पोल व ट्रांसफाॅर्मर सड़क पर लगे होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पोल की आड़ में लोगों ने कब्जा कर रखा है। गोला बाजार में जहां सड़क पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के पास दुकानें लग रही हैं, वही मेंहदावल बाईपास पर ऑटो वालों का कब्जा है, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर निवासी दिलीप कुमार, महेश गुप्ता, संजय कुमार आदि ने कहा कि सड़क व ट्रांसफाॅर्मर व पोल होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आए दिन जाम भी लग रहा है। इससे लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के साथ ही बिजली के पोल को भी सड़क से हटाने की जरूरत है।

--------
अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
00000000000000000
शहर में बिजली के तार व पोल को बदलने का कार्य कराया गया है। बिजली के पोल हटाने में कई प्रकार की दिक्कत है, फिर भी कार्ययोजना बनाकर पोल हटवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed