फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads have been built in the city, but the department is indifferent to the construction of tracks and footpaths.

Sant Kabir Nagar News: शहर में बन गईं सड़कें, पटरी-फुटपाथ के निर्माण पर विभाग उदासीन

Sun, 12 Apr 2026 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roads have been built in the city, but the department is indifferent to the construction of tracks and footpaths.
खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर पटरी विहीन सड़क। संवाद
संतकबीरनगर। शहर में प्रमुख मार्गों के निर्माण के बाद सड़कें ऊंची हो गई हैं, लेकिन पटरी और फुटपाथ न बनाने से राहगीरों को दिक्कत होती है। इस कारण स्थिति यह है कि कहीं-कहीं पर सड़क और पटरियों के बीच एक से डेढ़ फीट का अंतर है। ऐसे में वाहन साइड लेते समय एक तरफ झुक जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इसके बाद भी बेपरवाही बनी हुई है।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास के मेंहदावल रोड पर सड़क और इंटरलाॅकिंग के बीच करीब एक फीट का अंतर है। इसके चलते वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। ऊपर से ठेले-खोमचे वालों का कब्जा है। इसके साथ ही इस मार्ग पर जगह-जगह टैक्सियां खड़ी कर सवारियां भरी जा रही हैं। इस मार्ग पर जिला अस्पताल तक पटरी का निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

साइड लेने के दौरान वाहन एक तरफ झुक जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के दिनों में कीचड़ होने से समस्या और बढ़ जाती है। पुरानी सब्जी मंडी की बात करें तो यहां भी सड़क का निर्माण होने के बाद पटरी काफी नीचे हो गई है। इससे सब्जी दुकानदारों को दुकान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर भी वाहनों के गुजरने के दौरान भीड़ होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी तरह खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर भी पटरी काफी नीचे हैं, जिससे लोगों को आने- जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
त्रिपाठी मार्केट के सामने गायब हो गई पटरी
शहर के त्रिपाठी मार्केट के सामने सड़क बनने के बाद पटरी ही गायब हो गई है। इसके कारण पैदल आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। इससे लोगों में दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है। इस क्षेत्र के निवासी महेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद आदि ने बताया कि फुटपाथ न होने से समस्या बढ़ गई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
00000000000000000
शहर में सड़क बनने के बाद पटरियां काफी नीचे हो गई हैं। इसके कारण समस्या झेलनी पड़ रही है। साइड लेने के दौरान पटरी पर वाहन उतारने पर हादसे की आशंका रहती है। ऐसे में पटरियों को व्यवस्थित कराए जाने की जरूरत है।
-सुधाकर सिंह, राहगीर
00000000000
शहर के मेंहदावल रोड पर सड़क काफी ऊंची है और पटरी नीचे हो गई है। इससे परेशानी बढ़ गई है। पटरी को भी ऊंचा किए जाने की जरूरत है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

-सर्वेश गौड़, राहगीर
000000000
शहर में पटरियों को ऊंचा करने और फुटपाथ बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पुरानी सब्जी मंडी रोड के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इसके साथ ही मेंहदावल रोड पर भी कार्य कराए जाने का प्रस्ताव है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिल जाएगी।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed