फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads are being made pothole-free on a war footing.

Sant Kabir Nagar News: युद्ध स्तर पर सड़कों को कराया जा रहा गड्ढा मुक्त

Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roads are being made pothole-free on a war footing.
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धनघटा क्षेत्र के बैजूनाथ धाम शिव मंदिर पर आगमन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की भी सक्रियता बढ़ गई है। सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से आने वाले वीआईपी और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर खलीलाबाद- धनघटा और राम जानकी मार्ग को युद्ध स्तर पर गड्ढा मुक्त कराया जा रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का 25 जून को बैजूनाथ धाम शिव मंदिर पर आगमन हो रहा है। अभी तक खलीलाबाद- धनघटा मार्ग और राम जानकी मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे बने हुए थे, जिसके कारण लोगों को आने- जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंगलवार की सुबह से ही लोक निर्माण विभाग सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में जुटा हुआ है। स्थिति यह है देर शाम तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

00000000000000000000
सीताराम मंदिर स्थित गोशाला का हो रहा कायाकल्प
लोहरैया। 25 जून को बाबा बैजनाथ शिव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर जहां पूरे बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य तेज हो गया है, वहीं मंदिर के बगल में स्थित सीताराम मंदिर की गौशाला का भी कायाकल्प किया जा रहा है। वर्षों से उपेक्षित पड़ी गौशाला को अब नया स्वरूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौशाला की जर्जर हो चुकी फर्श को दुरुस्त कर उस पर ईंटें बिछाई जा रही हैं, जिससे गौवंशों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। वहीं क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत कर उन्हें मजबूत बनाया जा रहा है। गौशाला की साफ-सफाई के साथ-साथ चूना-पुताई और रंग-रोगन का कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे पूरा परिसर आकर्षक दिखाई देने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के चलते गौशाला को नया जीवन मिल रहा है। लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही इस गौशाला में अब व्यापक सुधार कार्य होने से गौसेवा की व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रशासन और संबंधित विभागों की देखरेख में चल रहे इस कार्य से सीताराम मंदिर परिसर की सुंदरता में भी चार चांद लग गए हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि गौशाला के जीर्णोद्धार से न केवल गौवंशों को लाभ मिलेगा। बल्कि धार्मिक परिसर की गरिमा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed