{"_id":"6713f37055a5ba70c208cd68","slug":"road-from-khalilabad-to-ambedkar-nagar-will-be-widened-journey-to-prayagraj-will-be-easy-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122524-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद से आंबेडकरनगर तक सड़क होगी चौड़ी, प्रयागराज का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद से आंबेडकरनगर तक सड़क होगी चौड़ी, प्रयागराज का सफर होगा आसान
Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
- दो स्थानों पर बाईपास बनाने का प्रस्ताव, धनघटा में बनेगा फ्लाईओवर
- चल रहा सर्वे, डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से आंबेडकरनगर के न्यौरी तक सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए जिले में खलीलाबाद से धनघटा तक सर्वे का काम चल रहा है। साथ ही दो जगहों पर बाईपास बनेगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से आजमगढ़, आंबेडकरनगर, बनारस और प्रयागराज तक का सफर आसान होगा। यह मार्ग नेपाल को भी जोड़ेगा।
खलीलाबाद से न्यौरी तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले ही बनाई गई थी, लेकिन डीपीआर तैयार करने के लिए लगाई गई दो एजेंसियों के बीच आपसी खींचतान में डीपीआर तैयार नहीं हो सका। हालांकि बाद में डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। अब चालू वित्तीय वर्ष में नए सिरे से सर्वे का काम हो रहा है। इसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
नन्दौर-खलीलाबाद-धनघटा-रामनगर-न्यौरी मार्ग के चौड़ीकरण में खलीलाबाद में दो बाईपास प्रस्तावित हैं। साथ ही धनघटा में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
45 मीटर चौड़ाई में होना है भूमि अधिग्रहण, प्रमुख चौराहों का होगा विकास
खलीलाबाद-धनघटा-न्यौरी मार्ग के चौड़ीकरण से इस मार्ग पर सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए भविष्य को देखते हुए 45 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण होना है। साथ ही यातायात में वृद्धि होने पर अतिरिक्त सेतु का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा जाएगा। क्षेत्र के निवासी रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र निषाद आदि ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से होने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। प्रमुख चौराहों का विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इन स्थानों पर प्रस्तावित है बाईपास
सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही दो बाईपास बनाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें 14.10 किमी की लंबाई में 18 ग्राम पंचायत जिनमें बालूशासन, बेलया, बंजरिया, बघौली, सुन्दरपार बजहा, चंदिया, चाचापार, सतौहा, बाराहाटा, औरंगाबाद, अतरौला, चकमद अरूल्ला, जोरवा, बानभर, उस्काखुर्द, तेनुआराय, दुघरा, चकदही से होकर जाएगा। इनमें कुल 63.675 हेक्टेयर का भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है। दूसरी तरफ कुल लंबाई 15.2 किमी लंबाई में कुल 13 ग्राम पंचायत हैं। जिनमें बालूशासन, पिड़ारी, बाघाकोई, कोल्हूआलकड़ा, जंगलखुर्द, सरही ईस्ट, धौरहरा, मजगांवा उर्फ मंझरिया, कटबन्ध, अतरौलिया, गौसपुर, नहसापुर से होकर बाईपास बनाने का प्रस्ताव है। इसमें कुल 69.3 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है।
खलीलाबाद-धनघटा होकर आंबेडकरनगर के न्यौरी तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सर्वे हो रहा है। जल्द ही डीपीआर तैयार करा कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। इससे लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिलेगी।
- महेंद्र सिंह तंवर,
डीएम