फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road dug up to lay pipeline... forgot to repair it

Sant Kabir Nagar News: पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दी सड़क... मरम्मत करना भूल गए

Fri, 30 Aug 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Road dug up to lay pipeline... forgot to repair it
- मोहल्ले वासियों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

- कुछ लोगों ने कोर्ट में वाद दाखिल किया, कार्यदायी संस्था कोर्ट में होगी तलब
नंबर गेम- 100 करोड़ से हर घर पानी की आपूर्ति के लिए चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में हर घर शुद्ध पानी पहुंचने के लिए 100 करोड़ की पेयजल योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में पाइप बिछाई जा रही है। जगह-जगह सड़क खोदकर पाइप भी डाल दिया गया है लेकिन जिम्मेदार सड़क की मरम्मत कराना भूल गए। इसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने जिम्मेदारों ने किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर कुछ लोगों ने कोर्ट की शरण ली और कार्यदायी संस्था को कोर्ट में तलब कराया है।

खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था मात्र 13 वार्ड में ही है। अन्य वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच नगर पालिका परिषद और जल निगम ने हर घर पानी पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही 100 करोड़ की लागत से कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत बगहिया, गोरखल, भिटवा टोला, गांधीनगर, बरईटोला, बरदहिया सहित अन्य मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया गया है और पाइपलाइन भी डाल दी गई है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके कारण मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम और नगरपालिका के खिलाफ दाखिल हो चुका है मुकदमा
संतकबीरनगर। जल निगम निर्माण खंड व नगर पालिका खलीलाबाद की लापरवाही के चलते मोहल्ले में पाइपलाइन डालने के नाम पर खोदाई की गई सड़कों को समतल न करने के मामले को लेकर नेहिया निवासी एक व्यक्ति ने जल निगम, निर्माण खंड और नगर पालिका के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया है। सड़क को पूर्ववत स्थिति में लाए जाने व अन्य मांगों के साथ बीस लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
नेहियां गांव के निवासी सुधीर सिंह ने स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल करते हुए कहा है कि वह अक्सर मुखलिसपुर रोड पर स्थित गांधीनगर मोहल्ले में आना-जाना होता है। इंटरलॉकिंग मार्ग पर पाइप लाइन बिछानेरे लिए सड़क उखाड़ दी गई, लेकिन उसकी मरम्म्त नहीं की गई। कार्यदाई संस्था अपने उद्देश्यों से भटक गई है। अगली सुनवाई 24 सितंबर को होनी है।

बोले लोग
पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए सड़क तोड़ दी जा रही है। इसके चलते आना- जाना मुश्किल हो गया है। पानी कब उपलब्ध होगा यह पता नहीं है, लेकिन समस्या जरूर बढ़ गई है।
- संजय चौरसिया, बरई टोला

हर घर पानी की आपूर्ति के लिए काम हो रहा है लेकिन सड़क को तोड़ दिए जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। कार्यदायी संस्था को इस पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही टूटी सड़क की मरम्मत कराना चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

- तूफानी प्रजापति, भिटवा टोला

पानी की आपूर्ति के लिए काम होना अच्छी बात है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी जा रही सड़क की मरम्मत भी आवश्यक है। ऐसा न करने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
- चंदन, बगहिया

पेयजल योजना पर काम चल रहा है। पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जहां पर सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां की सड़क की मरम्मत जल्द करा दी जाएगी।
- सर्वजीत यादव, अवर अभियंता, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed