{"_id":"64933db3cfcd391b870890e6","slug":"road-construction-khalilabad-news-c-7-1-214849-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पडरिया मार्ग बदहाल, बिखरी गिट्टियां बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पडरिया मार्ग बदहाल, बिखरी गिट्टियां बनी मुसीबत
Wed, 21 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक क्षेत्र के रोसयाबाजार से पडरिया जाने वाले मार्ग की स्थिति दयनीय है। जगह-जगह उखड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। इससे जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के रोसया बाजार से पडरिया को जोड़ने वाली सड़क से करीब 12 गांवों के लोगों का आना -जाना लगा रहता है। ग्रामीण रामदेव, ओमप्रकाश, रामाशीष यादव, राम मिलन यादव, रामसूरत यादव, रामनिवास, पुजारी, धीरज, पुरूषोत्तम, सुरेश, रमेश राम, बाबूराम, हरकिशन सहित तमाम लोगों ने बताया कि टूटी सड़क पर आने-जाने वाले लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। कई महीनों से सड़क टूटी हुई है।
कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को बिखरी गिट्टी भरे रास्ते से आना-जाना मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीण टूटी सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश पांडेय ने कहा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।